AR News Digital Desk,नई दिल्ली : Mousam Ki Jankari : दिल्ली &#x
मौसम की चेतावनी
90F;नसीआर का तापमान लगातार कम होता जा रहा है। दिन में धूप के कारण तापमान में थोड़ा इजाफा होने के बाद अब दिन का तापमान भी लगातार नीचे जा रहा है। राजधानी में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी कम रहा। एसी तो पहले ही बंद हो गए थे, अब पंखे भी बंद होने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दस से पंद्रह दिनों में मौसम और अधिक ठंडा होने की संभावना है। IMD के मुताबिक शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़त होगी। हवा की दिशा भी बदलकर उत्तर-पश्चिम से उत्तर होगी।(मौसम की चेतावनी)
कल हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 22 और 23 को हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान में इजाफे की संभावना नहीं है। यह 18 डिग्री के आसपास रह सकता है। अभी तापमान में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते-जाते रहने की संभावना है। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। 22 अक्टूबर को रात के समय बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार के तापामन की बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा।(मौसम की चेतावनी)
दीपावली पर फ्री LPG सिलेंडर: धमाकेदार उपहार का बड़ा खुलासा, यहाँ जाने पूरी जानकारी!
25 पैसे का दुर्लभ सिक्का बेचें: 64 लाख रुपये की बारिश, जानें पूरा बेचने का प्रक्रिया!
Mousam Ki Jankari : यूपी में भी बढ़ी ठंड
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी सर्दी की दस्तक देखने को मिल रही है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है, जिसके चलते जहां सुबह शाम मौसम में नमी रहती है और दोपहर को मौसम शुष्क बना हुआ है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर सुबह के समय हल्के बादल छाए हुए हैं जो दिन चढ़ने के साफ हो जाएंगे और यहां पर धूप निकलेगी। इसके अलावा नोएडा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। “जल्दी निकलें सर्दी से बचने, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के समय तापमान 31°C से 34°C के बीच, रात्रि में 19°C के आसपास”(मौसम की चेतावनी)