Monsoon Update Today: तूफानी बरसात, आने वाले 3 दिनों में इन राज्यों में बढ़ेगी अफरा-तफरी

Monsoon Update Today

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

AR News Digital Desk, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज यानी 23 अक्टूबर को सुबह से धूप खिली हुई देखने को मिल रही है। वहीं, मध्यप्रदेश में हल्की गुलाबी ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। कई जिलों का न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। देश के कई राज्यों में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। ज्यादातर राज्यों में सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड लगनी शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु के लिए तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा केरल में भी 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक तूफान, बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।(Monsoon Update Today)

‘दिल्ली में आज सूरज की किरणों ने लहराया झंडा’

आईएमडी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज साफ आसमान रहने की भविष्यवाणी की है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को हवा की गुणवत्ता “बहुत खराब” रही, अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य मौसमी तापमान से तीन डिग्री कम था।(Monsoon Update Today:)

चक्रवात ‘तेज’ अपडेट

चक्रवाती तूफान “तेज” के संबंध में मछुआरों के लिए एक सलाह जारी की है। 25 अक्टूबर तक दक्षिण पश्चिम अरब सागर में और 25 अक्टूबर की रात तक पश्चिम मध्य अरब सागर में न जाएं।

“नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 और 25 अक्टूबर को ज्यादातर इलाको में हल्की और कुछ जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल रही  है। जिसमे मौसम एजेंसी ने कहा, “ओडिशा के सारे तटीय जिलों में सारे स्थानों पर हल्की वर्षा होने की पूरी संभावना है। और पश्चिम बंगाल के तटीय के जिलों में 24 और 25अक्टूबर को कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

1 Rupee Coin Sell :गेहूं के बाली के निशान वाले 1 रुपए के सिक्के की बिक्री, लाखों रुपए में बेचने पर होगा लाभ – जानें कैसे

1 Paisa Old Coin Price: सिक्के की मूल्यवान पहचान और इसे बेचने की उचित प्रक्रिया

दक्षिण भारत में, इस सप्ताह में कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। 23 अक्टूबर को केरल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु में हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में 23 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की जाने की पूरी  संभवना  है।(Monsoon Update Today:)

छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम शुष्क बना हुआ रह सकता है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में लोगों को ठंड का अहसास हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि दो दिनों में तापमान में ज्यादा  गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके बाद ठंड में भी कुछ ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल मे काफी ठंड पड़ सकती है।(Monsoon Update Today:)