आगाही: तेज आंधी और गरज के साथ भारी बारिश की संभावना, इन 5 राज्यो को होना होगा सतर्क!

आगाही

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है, जिससे कहीं बारिश तो कहीं तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के तमाम इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिली। दक्षिण भारत के कई कई इलाकों में सुबह बारिश होने से तापमान काफी गिर गया।

सुबह जल्दी उठने के 5 अनोखे फ़ायदे | Shocking Benefits of Waking Up Early | 

बियर पीने के फायदे | 5 Benefits of drinking beer 🍺🍻 |

हिमालयन हिस्सों में बारिश होने से लोगों को सर्दी का एहसास हुआ है। उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे जगह-जगह बूंदाबांदी दर्ज की रही है। पूर्वोत्तर इलाकों में भी मौसम का मिजाज काफी बदलता जा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।(आगाही)

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 7 अक्टूबर तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएगी। देश की राजधानी नई दिल्ली में भी सोमवार को मौसम में अचानक परिवर्तन दर्ज किया जा सकता है।(आगाही)

दिन से ठंडी हवाएं चलने लगीं और रात में कई हिस्सों में हल्की से तेज वर्षा दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में 17 अक्टूबर को भी दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकती है। तापमान गिरने से लोगों को सर्दी का एहसास हो सकता है। लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है।(आगाही)

यहां होगी तेजी बारिश

आईएमडी के अनुसार, पूर्वानुमान एजेंसी के मुताबिक, आज पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसी के साथ, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा यूपी के कई इलाकों में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जहां वज्रपात से सावधान रहने की सलाह दी गई है।