Google मना रहा है अपना 25वां जन्मदिन, आज के दिन गूगल ने कुछ खास डूडल बनाया है,चलिए जानते हैं

Google मना रहा है अपना 25वां जन्मदिन, आज के दिन गूगल ने कुछ खास डूडल बनाया है,चलिए जानते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एक छोटे गैराज से हुई थी Google की शुरुआत, इस Doodle में देखें 25 वर्षों का सफर

Google Birthday: अपने 25वें जन्मदिन पर आज गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। इसमें गूगल के बदलते लोगो भी शामिल हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Google हर दिन दूसरों के लिए Doodle बनाता है लेकिन आज गूगल ने खुद के लिए डूडल बनाया है। आज Google Doodle अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है। Google Inc. की आधिकारिक स्थापना 27 सितंबर 1998 को हुई थी। इसकी शुरुआत किसने की थी और यह यह इतना लोकप्रिय कैसे हुआ, चलिए जानते हैं।

कैसा है डूडल:
गूगल ने जो डूडल बनाया है उसमें गूगल के लोगो में हुए बदलाव शामिल हैं। सभी लोगो में हुए बदलाव के बाद गूगल 25 को भी दिखाता है। इस पर क्लिक करते ही एक पेज ओपन होता है जिसमें सेलिब्रेशन की वाइब साफ नजर आती है।

कैसे हुआ गूगल की शुरुआत:
बता दें कि एक डॉक्टरेट छात्र सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज की मुलाकात 1990 के दशक में हुई थी। ये स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम के दौरान मिले थे। उन्होंने बात कर लगा कि उनका विजन लगभग एक जैसा ही है। वे दोनों ही वर्ल्ड वाइड वेब की पहुंच को बढ़ाना चाहते हैं। उन दोनों ने अपने हॉस्टल के रूम से खूब परिश्रम किया और एक सर्च इंजन का प्रोटोटाइप तैयार किया। जैसे-जैसे उन दोनों ने इस पर काम करने के लिए और Google के पहले ऑफिस के तौर पर एक किराए के गैरेज को चुना।

इसके बाद से Google के लोगो के साथ-साथ कई चीजों में बदलाव हुआ। आज, दुनिया भर में अरबों लोग सर्च करने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। यह डूडल रूस समेत कुछ क्षेत्रों को छोड़कर दुनिया भर में दिखाई देगा। अभी के ऑफिस की बात की जाए तो यह माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में एम्फीथिएटर टेक्नोलॉजी सेंटर में बौय, अलो Googleplex कहा जाता है।

कई लोगों को देता है नौकरी:
1998 से शुरू हुई गूगल कंपनी ने जहां एक तरफ एक छोटे से गैराज से शुरुआत की थी। वहीं, आज गूगल एक बड़ी कंपनी बन चुकी है और आज कई लोगों को नौकरी भी दे रही है।

HOME