AR News Digital Desk: Chandrayaan 3 Landing : भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग कर इतिहास रच दिया, जो दुनिया का चौथा देश बन गया। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद हर देशवासी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है, जिससे हर कोई जश्न में डूबा है। इसरो वैज्ञानिकों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान थ्री की सफल लैंडिंग कर दुनिया के लिए मिसाल पेश कर दी। आज हर कोई वैज्ञानिकों की तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है।देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी।(Chandrayaan 3 Landing)
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आज वो कर दिखाया जो दुनिया में कोई नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय के चेहरे पर काफी खुशी है। अब चंदा मामा हमारे हो गए। साथ ही कहा कि दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारने की उपलब्धि हमारे देश ने हासिल की है। अब चंदा मामा दूर के नहीं बल्कि एक टूर के हैं। भारत ने फ्यूचर के लिए कई प्लान बना रखे हैं।(Chandrayaan 3 Landing)
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भारत ने हार से सबक लेकर जीत हासिल की है। पीएम मोदी दक्षिणी अफ्रीका में हैं, जो वर्चुअली बैंगलोर स्थित वैज्ञानिकों से जुड़े। इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान भारत का तिरंगा फहराया।(Chandrayaan 3 Landing)
भारत ऐसा करने वाला बना पहला देश
चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के 42वें दिन भारत ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जो दुनिया में कोई नहीं कर पाया। चांद को चूमने वाला भारत चौथा देश बना गया, जिससे पहले रूस, चीन और अमेरिका ही ऐसा कारनामा कर सके हैं। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना यान उतारने का इतिहास रचने वाला भारत पहला देश बन गया।()
इससे इसरो मुख्यालय में काफी जश्न दिख रहा है, जो सभी एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं देश के बड़े-बड़े नेता भी इसरो वैज्ञानिकों की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रयान 3 में करीब 600 करोड़ से ज्यादा खर्च आया है।