Chandra Grahan 2023:  भारत के कुछ खास स्थानों में दिखेगा चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Chandra Grahan 2023

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

AR News Digital Desk, Chandra Grahan 2023: भारत में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्तूबर की मध्यरात्रि को लगेगा। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। बीते सप्ताह अमेरिका में सूर्य ग्रहण लगा था, जिसके 14 दिनों बाद अब भारत में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 28 और 29 अक्टूबर की आधी रात को लगने वाला यह आंशिक चंद्र ग्रहण दर्शनीय घटना होगी।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, पूर्णिमा के दौरान चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्रमा और सूर्य के बीच जब पृथ्वी आ जाती है, तो ग्रहण लगता है। जब पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है, तो चांद हमें लाल रंग का नजर आता है। पृथ्वी की दो तरह की छाया, पहली पेनुम्ब्रा और दूसरी उम्ब्रा पड़ती है। बाहरी या हल्की छाया पेनुम्ब्रा होती है, जिसे उपच्छाया चरण कहते हैं। 28 अक्तूबर की रात साढ़े 11 बजे के बाद चंद्रमा इसमें प्रवेश करेगा।

इसके बाद 29 अक्तूबर की रात को 1 बजकर 5 मिनट पर चांद उम्ब्रा में प्रवेश करेगा। पृथ्वी की सबसे गहरी परछाई उम्ब्रा होती है। उम्ब्रा में चांद 1 घंटा 19 मिनट रहने के बाद यह 2:24 बजे के बाद इससे बाहर आ जाएगा।

भारत में कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण?

स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह चंद्र ग्रहण कई स्थानों पर नजर आएगा। यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिकी, पूर्वोत्तर दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर से इस ग्रहण को आसानी से देखा जा सकता है।

भारत में आधी रात के बाद जब चांद उम्ब्रा में प्रवेश करेगा तो हमें यह साफ नजर आएगा। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, कोयंबटूर, नासिक, रायपुर, भोपाल, जोधपुर, प्रयागराज, देहरादून और पटना समेत भारत के कई दूसरे इलाकों में नजर आएगा।

Greg Chappell: आंखों में राह बदली, सौरभ गांगुली के साथ ‘जानी दुश्मन’ से कोचता करियर तक

कॉफ़ी विद करण S8 एपिसोड 1: दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, और तमाशा के लिए अंतरंगता बनाने की कला

कैसे देखें चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण को किसी भी खास तरह के यंत्र या चश्मे के बिना आप देख सकते है। आप इसे नग्न आंखों से देख सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास एक छोटा टेलीस्कोप हो, तो आप आसानी से अच्छा नजरा देख सकते हैं।