Rajasthan Election 2023
AR News Digital Desk, नई दिल्ली– राजस्थान में चुनावी हलचल तेज है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पहले लिस्ट जारी कर दी गई। पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से की गई वहीं अब कांग्रेस के नेताओं की नजर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह खबर निकल कर आ रही है। कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ विधायकों की टिकट न देने के बाद कहीं कुछ ऐसे विधायक हैं। जिनको कांग्रेस के कार्यकर्ता टिकट नहीं दिलाना चाहते हैं यह कौन से कार्यकर्ता है। हम आपको बताते हैं।(Rajasthan Election 2023)
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार रिपीट करने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुछ नेताओं को टिकट नहीं दिलाना चाहते हैं इसकी वजह यह बताई जा रही है कि कई ऐसे कार्यकर्ता नेता जिन्होंने पार्टी के खिलाफ और विधायकों के खिलाफ नई बाजी की थी उन्हें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता टिकट नहीं दिलाना चाहते है।
राजस्थान में कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा करने के लिए जनता से मंथन चल रहा है इसे लेकर चुनाव समिति कांग्रेस की केंद्रीय टीम बैठक कर रही और जल्द ही कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी सबसे बड़ी चर्चा यह हो रही है कि कांग्रेस के कुछ नेता कार्यकर्ता कुछ ऐसे लोगों को टिकट नहीं दिलाना चाहते हैं जो की पार्टी का विरोध करते हैं।(Rajasthan Election 2023)
यही नहीं हम आपको बता दे की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता वाली समिति में एक बड़ी सूची को तैयार किया गया था। इस सूची में कई संभावित नाम पर टिप्पणी हुई टिप्पणी ऐसे दर्ज हुई थी। कहा गया था कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी की तरफ से कुछ मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देने की मांग की गई थी वजह यह बताई जा रही है कि पार्टियों के खिलाफ बयान बाजी और पार्टी के खिलाफ पर्चा दाखिल किए गए और पार्टी के खिलाफ ही नारेबाजी की गई थी।(Rajasthan Election 2023)
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी के अंदर सब सही चल रहा है कहीं से कोई दिक्कत नहीं चुनाव का समय है। किसी सांसद या विधायक के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी होना असामान्य बाद बिल्कुल भी नहीं हम उन्होंने आगे कहा कि हम पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ेंगे हम षड्यंत्र बिल्कुल भी नहीं करते है। पार्टी का आलाकामन जो निर्णय लेगा उसी को माना जाएगा। जितने उम्मीदवारों को पार्टी का आला कामन योग्य उम्मीदवार समझेगा उन्हें टिकट दिया जाएगा वही हमें स्वीकार भी होगा।(Rajasthan Election 2023)