RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023
RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स एडमिशन 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023-24 के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश सूचना जारी कर दी गई है। RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अक्टूबर से 18 नवंबर 2023 तक कर सकते हैं। RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं सभी जानकारी नीचे दी गई है। सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 Notification:
राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के राजकीय एवं निजी पशुपालन डिप्लोमा संस्थानों में सत्र 2023-24 के लिए 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया हैं। राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त 2023 को सुबह 11:00 से शुरू हो गए हैं। राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर 2023 को शाम 5:00 तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन फार्म में अंतिम तिथि तक सुधार या परिवर्तन कर सकता है।
वर्तमान में विश्वविद्यालय के संगटक एवं संबंधता प्राप्त सरकारी तथा निजी कल 100 संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा संबंधता प्राप्त निजी संस्थानों में प्रबंधन कोटे की 15% सीटों पर प्रवेश संबंधित संस्थाओं द्वारा दिया जाएगा। जिसके लिए संस्थान द्वारा पृथक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। प्रबंधन सीटों के लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है। विश्वविद्यालय से संबंध कर राजकीय पशुपालन संस्थानों में 5-5 सीटें पशु परिचर के पद पर कार्यरत विभागीय कर्मियों हेतु आरक्षित हैं।
RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 Age Limit
राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना 31 दिसंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों एवं सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
Minimum Age: 17 Years
Maximum Age: 28 Years