AR News Digital Desk, नई दिल्ली : Petrol Diesel Price : वैश्विक बाजार में अब कच्चे तेल के दाम में काफी नरमी देखने को मिल रही है, जिससे भारत में भी अब पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वैसे अब भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम सातवें आसमान पर चल रहे हैं, जिसकी खरीदारी को लोगों की जेब ढीली हो रही है।

देश के कुछ सारे महानगरों में पेट्रोल के दाम सैकड़ा पार चल रहे हैं तो डीजल का रेट भी 90 रुपये प्रति लीटर की दर्ज किया जा रहा है। जो अब चर्चा मे आया है कि भारत में पेट्रोलियम कंपनियां भी आज से रेट में गिरावट कर सकती हैं, जिससे आम लोगों को बंपर फायदा होने को देखने मिलेगा।
1 Paisa Old Coin Price: सिक्के की मूल्यवान पहचान और इसे बेचने की उचित प्रक्रिया
सरकार ने आधिकारिक तौर पर अब तो पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट की कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया की कई खबरों में जल्द ही दावा किया जा रहा है।(Petrol Diesel Price)
पेट्रोल और डीजल के दामों में कितनी कटौती होगी? नईमी और ताज़ा अपडेट्स!
भारत में तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट कर सकती हैं, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। सरकार ने गिरावट पर अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी, इस बात की तस्दीक करती है। पेट्रोल के रेट में करीब 5 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हो सकती है।

इसके अलावा मार्केट में डीजल का भाव भी 4 रुपये प्रति लीटर तक कम हो सकता है। अगर यह ऐलान हुआ तो फिर आम लोगों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है। वैसे वर्तमान में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है।
डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही बिकता नजर आ रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल अब 92.76 रुपये प्रति लीटर पर पर ट्रेंड करता दिख रहा है।(Petrol Diesel Price)

Petrol Diesel Price : कुछ दिन पहले सस्ता हुआ था सिलेंडर
पेट्रोलियम कंपनियों ने कुछ दिन पहले आम लोगों को तगड़ी राहत देते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बड़ी गिरावट की थी। एलपीजी सिलेंडर के रेट में 200 रुपये की गिरावट कर आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया था। अब फिर चर्चा है कि सरकार आम चुनाव से पहले भी गैस सिलेंडर के रेट में गिरावट कर सकती है।