Chandra Grahan 2023: इसी महीने मे 28 अक्तूबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण की मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्रमा ग्रहण होता है।
Chandra Grahan 2023
ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है जैसे मंदिर छूने और खाने-पीने पर पाबंदी लगा दी जाती है। ग्रहण को देखना अच्छा भी नहीं माना जाता है। साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगने वाला है।
पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। चंद्र ग्रहण को एक अशुभ घटना माना जाता है।
ज्योतिष की मानें तो इस बार आश्विन मास की शरद पूर्णिमा पर मेष राशि पर लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण के समय दान-पुण्य भी करना चाहिए। 28 अक्तूबर को लगने वाला चंद्रग्रहण इस बार भारत में भी नजर आएगा, जिस वजह से इसका सूतक काल मान्य रहेगा।(Chandra Grahan 2023)
चंद्र ग्रहण अक्टूबर 2023

समय चंद्र ग्रहण कब शुरू होगा – 28 अक्टूबर, 2023 – 01:05 बजे
चंद्र ग्रहण कब समाप्त होगा – 29 अक्टूबर, 2023 (आधी रात के बाद) – O2:24 बजे
सूतक समय कब – 28 अक्टूबर 2023 – दोपहर 02:50 बजे से 02:24 बजे तक
क्या यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
जी हां, 28 अक्टूबर 2023 को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में इस बार पूरा नजर आने वाला है।
चंद्र ग्रहण 2023: क्या सूतक काल रहेगा?
हां चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक रहने वाला है क्योंकि यह भारत में नजर आने वाला है।जिससे लोगों को इस चंद्र ग्रहण के लिए सावधान रहने की जरूरत है।
OLX Old Coin Sell: OLX पर पुराने 50 पैसे के सिक्के की कीमत ₹2 लाख, अब बेचें और बनें धनवान
कहां – कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

इस बार यह चंद्र ग्रहण नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, मंगोलिया, अफगानिस्तान, चीन, ईरान, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड समेत ऐसे कई देशों में दिखाई देगा।(Chandra Grahan 2023)
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

ग्रहण के दौरान नकारात्मकता बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए। बचे हुए खाने पर तुलसी के पत्ते रख देने चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?
चंद्र ग्रहण के दौरान खाना नहीं खाना चाहिए। इस दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।